Last Updated:
Gautam Gambhir reactions after india wins t20 world cup: गौतम गंभीर ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इसका पूरा श्रेय टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और अजीत अगरकर को दिया. गंभीर ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप की खिताबी जीत इन्हीं को समर्पित करता हूं. भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया.
गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी राहुल द्रविड़ और लक्ष्मण को किया डेडिकेट.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराने के बाद भी उनका वही अंदाज नजर आया. खिताबी जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने साफ कर दिया कि बाहर क्या शोर मच रहा है, उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. गौतम गंभीर ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय खुद लेने के बजाय पूर्व कोच राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को दिया.गंभीर के कोचिंग कार्यकाल में भारत पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना है. इससे पहले टीम इंडिया ने 2024 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी तब भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ थे.
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं यह ट्रॉफी राहुल भाई को समर्पित करता हूं, जिन्होंने टीम को इस मुकाम तक पहुंचाया. इसमें वीवीएसल लक्ष्मण भी शामिल हैं जो एनसीए में खिलाड़ियों की एक मजबूत पाइपलाइन तैयार की. कोच टीम से बनता है, इन खिलाड़ियों ने ही मुझे वह कोच बनाया है जो मैं आज हूं.’
गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी राहुल द्रविड़ और लक्ष्मण को किया डेडिकेट.
Rohit Sharma meeting coach Gautam Gambhir, hugging him and congratulating him on the victory.🥹🫂🇮🇳
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 8, 2026
https://platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.