Last Updated:
फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दबाव के क्षणों में भी धैर्य बनाए रखा और जीत सुनिश्चित की. यह ऐतिहासिक जीत करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है.
न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया.
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड पर शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई. आज रात 140 करोड़ भारतीय बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पूरे दम और भरोसे के साथ लीड किया. संजू सैमसन फाइनल के मसीहा बने, जबकि ईशान किशन गुमनाम हीरो बने. हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह के शानदार योगदान ने इस ऐतिहासिक जीत में मदद की. मैं पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.”
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को पराजित कर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने लगातार जीत दर्ज करते हुए शानदार अनुशासन, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया है, जिसने पूरे देश को गर्व और खुशी से भर दिया है. फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दबाव के क्षणों में भी धैर्य बनाए रखा और जीत सुनिश्चित की. यह ऐतिहासिक जीत करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है. सभी देशवासियों को बधाई एवं पूरी टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ को उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं.”
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लिखा, “टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को पराजित कर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने लगातार जीत दर्ज करते हुए शानदार अनुशासन, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया है, जिसने पूरे देश को गर्व और खुशी से भर दिया है. फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दबाव के क्षणों में भी धैर्य बनाए रखा और जीत सुनिश्चित की. यह ऐतिहासिक जीत करोड़ों भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है. सभी देशवासियों को बधाई एवं पूरी टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ को उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं.”
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लिखा, “टीम इंडिया को बधाई! आज टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में आपकी शानदार जीत पर हमें गर्व है.”
बता दें कि भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया है. रविवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से रौंदा. टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.