T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भारत की घरेलू परिस्थितियों में उसकी ताकत और हुनर की तारीफ की और उम्मीद जताई कि आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में उनकी टीम ट्रॉफी जीतेगी. स्मिथ ने माना कि भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है.
उन्होंने कहा कि भारत की टैलेंट को कभी कम नहीं आंक सकते. यह घरेलू वर्ल्ड कप है. भारतीय क्रिकेट में कोच गौतम गंभीर और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बदलाव का दौर चल रहा है और देखना होगा कि यह बदलाव कैसा रहता है. एसए20 लीग के कमिश्नर स्मिथ ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि भारत की टैलेंट को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. यह घरेलू वर्ल्ड कप है. अगर भारत टॉप 4 में नहीं पहुंचा तो मुझे बहुत हैरानी होगी.
उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम की भी तारीफ की और उम्मीद जताई कि टीम वर्ल्ड कप में अच्छा खेलेगी. स्मिथ ने कहा कि टेस्ट सीरीज में जीत शानदार रही और टीम ने भारत में मजबूत खेल दिखाया. उन्होंने कप्तान तेम्बा बावुमा और कोच शुकरी कोनराड की भी तारीफ की. स्मिथ ने यह भी कहा कि एसए20 लीग टी20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों को अच्छी तैयारी का मौका देगा. उन्होंने कहा कि जब आप वर्ल्ड कप में जाते हैं तो चाहते हैं कि खिलाड़ी कॉम्पिटिटिव क्रिकेट खेलकर तैयार हों. एसए20 एक अच्छा प्लेटफॉर्म है जहां खिलाड़ी लोकल और इंटरनेशनल खिलाड़ियों के खिलाफ दबाव में खेलना सीखते हैं.
About the Author

Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.