ब्रेंडन मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज़ में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने टीम के लिए कोचिंग में बदलाव की सलाह दी है. उन्होंने सुझाव दिया कि एंडी फ्लावर को एक बार फिर इंग्लैंड का कोच बनाया जाना चाहिए.
इस सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा साफ नजर आया. मिचेल स्टार्क और ट्रैविस हेड जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ, ब्रिस्बेन और एडिलेड में टेस्ट जीते, जबकि इंग्लैंड को एकमात्र यादगार जीत मेलबर्न में मिली.
मैच के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केविन पीटरसन ने लिखा, ‘यह एक बिल्कुल अलग और शायद अजीब सोच है. लेकिन क्या इंग्लैंड अब एंडी फ्लावर को वापस ला सकता है? अब वह बदल चुके हैं और आज के खिलाड़ियों को बेहतर समझते हैं. उन्हें टेस्ट क्रिकेट की गहरी समझ है. कई खिलाड़ियों ने मुझसे कहा है कि हमारे पुराने विवाद के बाद वह काफी बदल गए हैं. वह अलग-अलग लीग जीत रहे हैं, यानी उन्हें आधुनिक क्रिकेट और खिलाड़ी दोनों की समझ है. यह बहुत ज़रूरी है. विचार थोड़ा अजीब है, लेकिन आपकी क्या राय है?’
एंडी फ्लावर ने क्या किया है?
एंडी फ्लावर पहले भी इंग्लैंड टीम के हेड कोच रह चुके हैं. वह 2007 में इंग्लैंड के सहायक कोच बने थे और 2009 में पुरुष टीम के हेड कोच नियुक्त हुए. अपने पहले दो सालों में ही उन्होंने इंग्लैंड को 2011 और 2013 की एशेज सीरीज़ जिताई. उनके कार्यकाल में इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया. 2010 में कैरेबियन में हुए टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को पहली बार आईसीसी ट्रॉफी दिलाई. 2011 में भारत को 4-0 से हराने के बाद इंग्लैंड टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना.
हालांकि, 2013-14 की एशेज सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 5-0 की करारी हार के बाद एंडी फ्लावर ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद एंडी फ्लावर ने फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट में भी बड़ी सफलता हासिल की. उन्होंने 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को उनकी पहली आईपीएल ट्रॉफी जिताई, जो टीम के लिए 18 सीज़न बाद आई थी.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.