Harshit Rana vs Devon Conway: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने कमाल की गेंदबाजी की है. खास तौर से डेवोन कॉन्वे के खिलाफ तो हर्षित ने खूब कहर बपरपाया है. हर्षित ने भारत दौरे पर आए कॉन्वे को वनडे सीरीज में हर बार अपने पहले ही ओवर में आउट किया. वनडे के बाद टी20 सीरीज में भी हर्षित अपने कारनामे को दोहराया है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में हर्षित राणा की गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 3 ओवर डाले. अपने इस तीन ओवर में हर्षित ने 35 रन खर्च किए, जिसमें डेवोन कॉन्वे का विकेट शामिल रहा. इस मुकाबले में हर्षित के अलावा कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने भी एक-एक सफलता हासिल की.
न्यूजीलैंड ने बनाए मैच में 208 रन का स्कोर
वहीं इस मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ इस मैच में निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन का चुनौकीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.न्यूजीलैंड की तरफ बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा रचिन रविंद्र ने 44 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 4 छक्के भी लगाए. रचिन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से वह अपनी फिफ्टी पूरी नहीं कर पाए.
रचिन के अलावा कीवी टीम की तरफ से किसी और बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली. हालांकि, डेवोन कॉन्वे ने 9 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रनों की उपयोगी पारी खेली. इसके अलावा शानदार फॉर्म में चल रहे ग्लेन फिलिप्स ने भी 13 गेंद में 19 रनों का योगदान दिया. वहीं टिम सीफर्ट ने भी 13 गेंद में 24 रनों का योगदान दिया, जबकि डेरिल मिचेल 18 रन बनाए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.