ICC gives Last Warning to Bangladesh: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भारत में 2026 T20 वर्ल्ड कप खेलने का अल्टीमेटम दिया, टूर्नामेंट के लिए भारत ना आने पर स्कॉटलैंड को मौका दिए जाने की खबर है. सुरक्षा कारणों से BCB ने मैच शिफ्ट करने की मांग की थी.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड टी20 विश्व कप को भारत से बाहर कराने की जिद पर अड़ा हुआ है. इसे लेकर आईसीसी अब सख्त कदम उठाने का विचार कर रहा है. जानकारी के मुताबिक शनिवार को ढाका में दोनों संगठनों की मीटिंग में दिया गया. BCB ने सुरक्षा कारणों से भारत में अपने मैचों को शिफ्ट करने की मांग दोहराई, खासकर को-होस्ट श्रीलंका में. रिपोर्ट के अनुसार, एक स्वतंत्र सुरक्षा एजेंसी की सलाह के मुताबिक भारत में खतरे का स्तर ‘मध्यम से उच्च’ बताया गया है, लेकिन ICC ने BCB को बताया कि बांग्लादेशी टीम या किसी खास टीम के लिए कोई विशेष सुरक्षा खतरा नहीं है.

ICC ने BCB के आयरलैंड के साथ ग्रुप बदलने के सुझाव को भी ठुकरा दिया, जबकि आयरलैंड अपने सभी ग्रुप स्टेज मैच श्रीलंका में खेलता है. BCB और ICC के बीच यह विवाद अब तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है. बांग्लादेश को अपने तीन ग्रुप स्टेज मैच कोलकाता में और चौथा मुंबई में खेलना है, जो 7 फरवरी से शुरू होंगे. BCB की सुरक्षा चिंता तब बढ़ी जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया कि वे बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को IPL 2026 की टीम से रिलीज कर दें, जबकि पिछले साल उन्हें 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था.
BCCI या KKR ने इसका कारण साफ नहीं बताया, लेकिन BCCI ने भारत में बढ़ती एंटी-बांग्लादेशी भावना का इशारा किया. BCB को अंदर से भी कुछ विरोध झेलना पड़ा, जहां पूर्व क्रिकेटरों ने यात्रा से पूरी तरह इनकार करने की बजाय कूटनीतिक समाधान की सलाह दी. हाल ही में एक बोर्ड अधिकारी ने अपमानजनक लहजे में कहा कि अगर BCB वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेता तो उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा और खिलाड़ियों को भी कोई मुआवजा नहीं मिलेगा, जिससे खिलाड़ियों ने हड़ताल कर दी थी, बाद में मामला सुलझाया गया.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.