प्लेयर ऑफ द मैच फहीम ने कहा, ‘‘मैं और शाहीन शाह अफरीदी विकेट बचाने की बात कर रहे थे. हमें पता था कि हम एक ओवर में जितने भी रन चाहिए हों, बना सकते हैं. फहीम और अफरीदी ने आठवें विकेट के लिए 34 रनों की नाबाद साझेदारी की.
फहीम अशरफ ने बताया कैसे बनाया उन्होंने सामने छक्के मारने का प्लान
इस रोमांचक मैच के बाद उन्होंने पुरस्कार समारोह में कहा, हम पिछले एक साल से इसी तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं. दिल की धड़कन ऊपर-नीचे होती रहती है.ऐसा पहले भी कई बार हुआ है हम इसके आदी हैं.प्लेयर ऑफ द मैच फहीम ने कहा, ‘‘मैं और शाहीन शाह अफरीदी विकेट बचाने की बात कर रहे थे. हमें पता था कि हम एक ओवर में जितने भी रन चाहिए हों, बना सकते हैं. फहीम और अफरीदी ने आठवें विकेट के लिए 34 रनों की नाबाद साझेदारी की.
फहीम का फॉर्मूला
पाकिस्तान ने जीत के लिए 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बना लिए थे. इसके हालांकि बाद लगातार विकेट गिरते गए और 16.1 ओवर में स्कोर सात विकेट 114 रन हो गया. टीम को आखिरी दो ओवर में 29 रन की जरूरत थी लेकिन फहीम ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 19वें ओवर में तीन छक्कों के साथ मैच का रूख तय कर दिया. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने माना कि उनकी टीम ने यह मैच मुश्किल तरीके से जीता. उन्होंने कहा, “हमें यह मैच कठिन तरीके से जीतना पड़ा. फहीम को श्रेय जाता है हमने कोशिश की, हमें पता था कि वे दबाव बनाएंगे.
फहीम का कैच छोड़ना भारी पड़ा
नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने अपने खिलाड़ियों के जज्बे की तारीफ की लेकिन कहा कि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बरकरार नहीं रख सकी. उन्होंने कहा, ‘‘ इस तरह के मुकाबले में छोटे-छोटे मौके का बड़ा असर होता है. हम अहम समय पर विकेट गंवाते रहे. हमें लगा था कि 160 रन बनाकर हमारे पास अच्छा मौका होगा. गेंदबाजों के कुछ अच्छे प्रदर्शन ने हमें मैच में बनाए रखा. 19वें ओवर में अशरफ का कैच छोड़ना नीदरलैंड्स को भारी पड़ गया क्योंकि उसके बाद उसी ओवर में दो छक्के और आए जिससे मैच पाकिस्तान की झोली में चल गया.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.