IND vs USA T20 World Cup 2026 Live Score updates: भारत और यूएसए की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप मैच में आमने सामने हैं. दोनों टीमें इस विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रही हैं. भारत और यूएसए की टीम टी20 वर्ल्ड कप…और पढ़ें
भारत बनाम यूएसए लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स.
नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के सामने है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत जीत दर्ज कर विश्व कप का आगाज करना चाहेगा. भारतीय टीम इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारत ने विश्व कप के वॉर्मअप मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर अपनी तैयारियों को पुख्ता किया था. इससे पहले भारतीय टीम ने अपने घर में न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में बुरी तरह हराया था. भारत की ओर से ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे. टॉस शाम 6:30 बजे होगा.
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में वापस आना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है. तिलक वर्मा भी फिट होकर लौट आए हैं. वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, उप-कप्तान अक्षर पटेल और शिवम दुबे जैसे हरफनमौला खिलाड़ियों की मौजूदगी भारत की बैटिंग लाइन-अप को मजबूत करती है.
इनमें से चुनी जाएंगी भारत-अमेरिका की प्लेइंग इलेवन
भारत टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर.
अमेरिका की टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.