IND vs NZ 1st T20: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 21 जनवरी को खेला जाएगा। ये 5 मैचों की टी20 सीरीज फरवरी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक कुल 13 टी20 मैच खेले गए हैं। सभी मैचों में अधिक बड़े स्कोर नहीं बने हैं। इसी पिच पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत महज 79 रन पर 2016 टी20 वर्ल्ड कप में आउट हो गया था। ऐसे में मैच से पहले आइए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जान लेते हैं।

भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 पिच रिपोर्ट
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच नागपुर में काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा। काली मिट्टी पर गेंदबाजों की चांदी ही चांदी हो सकती है। खासकर, स्पिनरों को यहां खूब मदद मिलने की संभावना है। इस पिच पर बाउंस होने की कम संभावना है, जिसके चलते तेज गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है। इस पिच पर बल्लेबाजी में परेशानी हो सकती है। पिच पर बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा हो सकती है।
अगर बात करें मैच के समय नागपुर में मौसम कैसा रहने वाला है, तो यहां मौसम एकदम साफ रहने की उम्मीद है। ओस की संभावना नहीं है। संभावना है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। नागपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के बीच रहने वाला है।
नागपुर में सर्वोच्च और न्यूनतम स्कोर
अगर बात करें नागपुर में सर्वोच्च स्कोर कि तो श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 5 विकेट पर 215 रन बनाए हैं। वहीं, न्यूनतम स्कोर 79 रन रहा है। न्यूजीलैंड ने ही भारत को 79 रन पर आउट किया था। आपको यह भी बता दें कि भारत यहां चार मैच खेला है। वह दो में जीता है और दो में हारा है।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.