IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे राजकोट में खेला गया, जिसे न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत लिया है। मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 284 रन बनाए, जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने 47.3 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने नाबाद 131 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, यंग ने 87 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके चलते न्यूजीलैंड ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। राजकोट वनडे में भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह नाकाम रही।
न्यूजीलैंड टीम की जीत में सबसे अहम भूमिका डेरिल मिचेल की पारी रही। उन्होंने 117 गेंदों में शानदार नाबाद 131 रनों की पारी खेली। डेरिल मिचेल ने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वहीं, विल यंग ने भी शानदार 87 रनों की पारी खेली।
भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह नाकाम
दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह नाकाम रही, जिसके चलते भारत को हार का सामना कारण पड़ा। मोहम्मद सिराज से लेकर नीतिश रेड्डी और रवींद्र जडेजा को एक भी विकेट नहीं मिला। वहीं, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव सिर्फ एक-एक विकेट अपने नाम कर पाए।
इससे पहले लड़खड़ाई टीम इंडिया की बल्लेबाजी को केएल राहुल ने संभाला था। केएल राहुल ने 121 की औसत से 92 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया। न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही केएल राहुल का शतक बेकार चला गया।
3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच रविवार, 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। 1-1 की बराबर पर सीरीज का फैसला अब अंतिम मैच में होगा। वनडे सीरीज के बाद भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.