Prasidh Krishna dropped Daryl Mitchell catch: दूसरी पारी के 36वें ओवर में डेरिल मिचेल का कैच प्रसिद्ध कृष्णा ने ड्रॉप कर दिया, जिन्होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए नाबाद 131 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड को जीत दिला दी. प्रसिद्ध कृष्णा का यह कैच छोड़ना टीम इंडिया पर भारी पड़ा. फैंस प्रसिद्ध कृष्णा को दूसरे वनडे में मिली हार का विलेन मान रहे हैं.
न्यूजीलैंड को 285 रन का लक्ष्य मिला था, जिसके पीछा करते हुए टीम 35 ओवर में सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर 200 रन के करीब पहुंच चुकी थी. डेरिल मिचेल और विल यंग के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी थी. दोनों बल्लेबाज अर्धशतक जड़कर खेल रहे थे और अपनी टीम को जीत की तरफ लेकर जा थे. भारत को यहां विकेट की तलाश थी. तभी प्रसिद्ध कृष्णा ने एक बड़ी गलती हो गई. दरअसल, पारी के 36वें ओवर की चौथी गेंद पर प्रसिद्ध ने एक आसान कैच टपका दिया. यह कैच था डेरिल मिचेल का. कुलदीप यादव की चौथी गेंद पर मिचेल ने बड़ा शॉट लगाना चाहा, लेकिन गेंद हवा में चली गई. दौड़ लगाते हुए प्रसिद्ध गेंद के नीचे आ तो गए, लेकिन उनके हाथ से बॉल छिटक गई. मिचेल इस समय 83 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. भारत को यह विकेट मिलता तो मुकाबले में वापसी हो सकती थी, क्योंकि मिचेल ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए पहले शतक ठोका और फिर नाबाद 131 रन बनाकर जीत दिला दी.
🚨 Easy catch dropped by Prasidh Krishna.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.