IND vs PAK 15 Feb 2026 Matches: 15 फरवरी 2026 का दिन क्रिकेट फैंस के लिए खास होने वाला है, क्योंकि चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच एक ही दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. दोनों टीमें अलग-अलग टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी. एक मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की पुरुष टीमें ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भिड़ेंगी. वहीं, दूसरे मुकाबले में इसी दिन दोनों देशों की महिला टीमें आमने-सामने होंगी, जो महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में खेलेंगी.
15 फरवरी को दो बार आमने-सामने होंगी भारत-पाकिस्तान की टीमें.
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच देखने के लिए फैंस इंतजार में बैठे रहते हैं. चूंकि, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज तो होती नहीं हैं, ऐसे में ICC या ACC इवेंट्स में ही भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलती है. क्रिकेट फैंस को 15 फरवरी, 2026 का बेसब्री से इंतजार है, जिस दिन चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान की पुरुष टीमें ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आमने-सामने होंगी. बता दें कि इस दिन एक नहीं, बल्कि दो-दो बार भारत और पाकिस्तान की टीमें हाई-वोल्टेज मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. जी हां, रोमांच का डबल डोज मिलने वाला है. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं.
एक दिन में दो भारत-पाक मुकाबले यह तो पहले से ही तय है कि भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी 2026 को ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक-दूसरे के खिलाफ खेलने वाले हैं. इस तारीख को फैंस के लिए और भी खास बनाने के लिए उसी दिन दोनों देशों की टीमें महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भी आमने-सामने होंगी. दरअसल, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने 19 जनवरी को वुमेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स का शेड्यूल जारी किया.