PCB halted team preparations:आईसीसी टी20 विश्व कप को लेकर बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से मैच श्रीलंका में कराने की मांग की. इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड ने ऐसी सारी मांग को ठुकरा दिया है और 21 जनवरी तक इस पर फैसला लेने कहा है. इस बीच पाकिस्तान ने उसका समर्थन करते हुए टूर्नामेंट से बाहर होने की कोरी धमकी दी है और टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की तैयारियां रोक दी हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की तैयारियां रोक दी हैं. यह टूर्नामेंट अगले महीने भारत और श्रीलंका में होना है. पीसीबी ने यह कदम बांग्लादेश की मांग का समर्थन करते हुए उठाया है, जिसमें बांग्लादेश ने अपने मैच भारत से बाहर कराने की बात कही थी. अगर बांग्लादेश की मांग नहीं मानी गई तो पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी है.

पाकिस्तान की इस धमकी के बाद पीसीबी ने अपनी टीम को टूर्नामेंट की तैयारियों में ढील देने के निर्देश दिए हैं. पीसीबी के शीर्ष सूत्रों ने www.telecomasia.net को बताया, “आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले राष्ट्रीय टीम की सभी तैयारियां रोक दी गई हैं और टीम मैनेजमेंट को इस बारे में जानकारी दे दी गई है.”
शनिवार को ढाका और इस्लामाबाद के बीच हुई बातचीत में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के भारत न जाने के फैसले का पूरा समर्थन किया. पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री और सांसद भी हैं, इन चर्चाओं में अहम भूमिका निभा रहे हैं. सूत्रों ने www.telecomasia.net को बताया, “नकवी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश सरकारों के बीच हुई बातचीत में हिस्सा लिया और साफ किया कि पाकिस्तान बांग्लादेश का पूरा समर्थन करता है. अगर बांग्लादेश की मांगें नहीं मानी गईं तो पाकिस्तान भी टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी पर पुनर्विचार करेगा.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.