India vs New Zealand, 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच गुवाहाटी मे खेला जाएगा, सीरीज में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं और टीम इंडिया ने दोनों में जीत हासिल की है. ऐसे में टीम इंडिया गुवाहाटी में जीत की हैट्रिक लगाने के साथ सीरीज पर अजेय बढ़त बनाने के लिए मैदान पर उतरेगी.
लगातार दो जीत से टीम इंडिया का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है और भारत सीरीज को शानदार अंदाज में खत्म करना चाहेगा. वहीं मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम वापसी करने और सीरीज को जिंदा रखने के लिए बेताब है. भारत की बल्लेबाजी इस सीरीज में सबसे बड़ी ताकत रही है. अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने अहम योगदान दिया है. सूर्यकुमार यादव भी फॉर्म में लौट आए हैं.सीरीज में बल्लेबाजों का दबदबा रहा है और दोनों टीमों के गेंदबाजों को मुश्किल हालात में संघर्ष करना पड़ा है.
कैसा रहेगा रविवार को गुवाहाटी का मौसम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 के दौरान मौसम की बात करें तो वह बिल्कुल साफ रहेगा. दिन में तापमान 26°C और शाम को 15°C तक रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है और नमी 65-87 प्रतिशत के बीच रहेगी. ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवरों का खेल देखने को मिलेगा.
कैसा रहेगा मैच के लिए गुवाहाटी की पिच
गुवाहाटी की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती है, लेकिन शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. लाल मिट्टी की सतह और हल्की घास गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ा फायदा दे सकती है. बल्लेबाज अगर टिक गए तो रन बनाना आसान होगा. फिर भी हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.