Suryakumar Yadav: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली. सूर्यकुमार ने टीम इंडिया के लिए 23 पारियों के बाद फिफ्टी लगाई. इस दमदार वापसी के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनकी वाइफ और सोशल मीडिया से दूसरी के कारण उन्हें कमबैक करने में मदद मिली है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैच में हालांकि ये चिंताएं काफी हद तक दूर हो गईं. उन्होंने पहले मैच में संभलकर 22 गेंदों में 32 रन बनाए और दूसरे मैच में 37 गेंदों में 82 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में इशान किशन से बातचीत में कहा, ‘‘घर पर भी एक कोच बैठी हैं, जिनसे मेरी शादी हुई है. वह मुझसे लगातार कहती रहती हैं कि ‘मुझे लगता है तुम्हें मैदान में थोड़ा समय लेना चाहिए.’’
वाइफ से मिली सूर्यकुमार यादव को मदद
सूर्यकुमार ने पत्नी की ओर से मिले सुझावों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘वह मुझे सबसे करीब से देखती हैं, वह मेरे मन की बात समझ लेती हैं. मैंने थोड़ा समय लेने का फैसला किया. पिछले मैच में भी ऐसा किया और आज भी. इससे मुझे बेहतर महसूस हुआ.”सूर्यकुमार ने कहा कि वह पहले भी सभी से कहते रहे हैं कि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अभ्यास सत्र में भी कड़ी मेहनत कर रहे थे.
उन्होंने कहा, “मैं सभी से कह रहा था कि मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं, अभ्यास सत्र में कोशिश कर रहा हूं. लेकिन अभ्यास के दौरान चाहे आप कितना भी अच्छा करें, जब तक मैच में रन नहीं बनते, तब तक आत्मविश्वास नहीं आता.’’ उन्होंने यह भी माना कि सोशल मीडिया से दूरी बनाना और सामान्य रूप से थोड़ा ब्रेक लेना भी काफी मददगार साबित हुआ.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ ब्रेक से आया काम
सूर्यकुमार ने कहा, “दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के बाद मुझे 2-3 सप्ताह का अच्छा ब्रेक मिला. मैं घर गया और पूरी तरह सोशल मीडिया से कट गया. वहां ज्यादा समय नहीं बिताया. पिछले तीन हफ्तों में मैंने अच्छी प्रैक्टिस की और सकारात्मक मानसिक स्थिति के साथ मैदान में उतरा.” इशान ने सूर्यकुमार यादव ने उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा, “क्रिकेट एक बेहतरीन संतुलन बनाने वाला खेल है और कहा जाता है कि यह विनम्र लोगों का खेल है. मुझे लगता है कि विनम्रता बनाए रखना बेहद अहम है.”
भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि यह दिखाना जरूरी था कि दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा के अलावा भी टीम में रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में कहा, “… हमें दुनिया के सामने यह धारणा भी खत्म करनी थी कि भारत तभी जीतेगा जब अभिषेक रन बनाएगा.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.