IND vs NZ T20 World Cup Final: आईइसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने 256 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है।
मैच में अभिषेक शर्मा (52), संजू सैमसन (89) और ईशान किशन (54) की तूफानी अर्धशतकीय पारी भी शामिल थी। इसके अलावा शिवम दूबे ने मैच के आखिरी ओवरों में धमाकेदार बैटिंग करने हुए भारत के स्कोर को आसमान तक पहुंचा दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड को एक विशाल रन का टारगेट देने में अहम भूमिका निभाई।
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.