Last Updated:
sanju samson ovrtooks virat kohli: संजू सैमसन ने इतिहास रचते हुए विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फाइनल में 50 रनों की पारी के साथ ही संजू एक टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन (321) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने महज 5 पारियों में कोहली के 319 रनों के आंकड़े को पार कर यह उपलब्धि हासिल की. साथ ही, धोनी के बाद टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरे करने वाले वह दूसरे भारतीय विकेटकीपर बने. संजू की इस अविश्वसनीय फॉर्म ने भारत को तीसरे विश्व खिताब के बेहद करीब पहुंचा दिया.
संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में बनाया महारिकॉर्ड.
संजू सैमसन (Sanju Samson) की यह ‘अविश्वसनीय’ फॉर्म भारत के लिए तीसरे विश्व खिताब की सबसे बड़ी उम्मीद बन गई है. जिस स्ट्राइक रेट और निरंतरता से केरल के इस बल्लेबाज ने रन बरसाए हैं, उसने साबित कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट का नया ‘रन-मशीन’ अब मैदान पर आ चुका है.
भारत ने संजू सैमसन (89 रन), अभिषेक शर्मा (52 रन) और ईशान किशन (54 रन) के अर्धशतकों से फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 255 रन बनाए. सैमसन ने अभिषेक के साथ पहले विकेट के लिए 98 रन की और दूसरे विकेट के लिए किशन के साथ 105 रन की भागीदारी निभाई. सैमसन ने 46 गेंद की पारी में पांच चौके और आठ छक्के जड़े.
अभिषेक ने 18 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो टी20 विश्व कप नॉकआउट मैच का और इस चरण का सबसे तेज अर्धशतक भी है. उन्होंने 21 गेंद की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए लेकिन रचिन रविंद्र की गेंद में विकेटकीपर को कैच देकर आउट हो गए. इस तरह भारत ने अपना पहला विकेट 98 रन पर गंवाया.
ईशान किशन ने 25 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और चार छक्के जमाए. अंत में शिवम दुबे ने आठ गेंद में तीन चौके और दो छक्के से नाबाद 26 रन का योगदान दिया.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.