Last Updated:
IND vs AUS Highlight: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नजदीकी मैच में 17 रन से हराकर 10 साल बाद मेजबानों के खिलाफ उनके घर में टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीती. भारत की इस जीत में उप कप्तान स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स का अहम रोल रहा. मंधाना ने 82 रन की पारी खेली वहीं जेमिमा 59 रन बनाकर आउट हुईं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस दौरान मिताली राज की बराबर कर ली जिनकी कप्तानी में भारत ने ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीती थी.
स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतकीय पारी खेली.
भारत की ओर से रखे गए 177 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 विकेट पर 159 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्लेघ गार्डनर ने सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली. फोबे लीचफिल्ड ने 17 गेंदों पर 26 रन बनाए. भारत की ओर से श्रीचरणी और श्रेयंका पाटिल ने तीन तीन विकेट लिए जबकि अरुंधती रेड्डी ने दो वहीं रेणुका ठाकुर ने एक विकेट लिया. मंधाना को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.
स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतकीय पारी खेली.
मंधाना ने 82 जबकि रोड्रिग्स ने 59 रन बनाए
इससे पहले, भारत ने उप कप्तान स्मृति मंधाना (82 रन) और करिश्माई बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (59 रन) के शानदार अर्धशतकों की मदद से 6 विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि शेफाली वर्मा (07) फिर से जल्दी आउट हो गईं. इससे सीरीज में उनका निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा. लेकिन मंधाना (55 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के) और रोड्रिग्स (46 गेंद में चार चौके) ने मिलकर 121 रन की साझेदारी निभाकर भारत को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया.
तीसरे ओवर में तेज गेंदबाज किम गार्थ की ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद को खेलने की कोशिश में शेफाली सीधे जमीन पर ऊंचा शॉट मार बैठीं और अनाबेल सदरलैंड को मिड-ऑन पर कैच देकर पवेलियन लौट गईं जिससे भारत का स्कोर एक विकेट पर 19 रन हो गया था.
मंधाना ने ब्राउन की गेंद पर छक्का लगाकर 38 गेंद में अर्धशतक पूरा किया
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिनू के छठे ओवर में मंधाना और जेमिमा ने तीन चौके लगाकर 14 रन बनाए जिससे भारतीय लय में आ गए. पावरप्ले के आखिर में भारत का स्कोर एक विकेट पर 54 रन था. मंधाना और जेमिमा दोनों ने स्कोरबोर्ड को चलायमान रखा. मंधाना दबाव बनाने के मूड में दिख रही थीं. उन्होंने नौवें ओवर में लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहम (उनका पहला ओवर था) पर डीप स्क्वायर लेग और डीप मिडविकेट के बीच शानदार स्वीप शॉट खेलकर चौका जड़ा.
इस तरह 10 ओवर में भारत का स्कोर एक विकेट पर 86 रन था. मंधाना ने शानदार अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 12वें ओवर में तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन की गेंद पर छक्का लगाकर 38 गेंद में यह मुकाम हासिल किया. भारत ने जल्द ही सिर्फ 71 गेंद में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.