Last Updated:
Grace Harris hit wicket against Shree Charani: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 में हराकर उसकी धरती पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करती हुई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्रेस हैरिस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें चौका लगाने के बाद भी वह आउट हो गईं.
भारत के खिलाफ हिट विकेट हुईं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्रेस हैरिस कलात्मक शॉट खेलने के चक्कर हिट विकेट हो गईं. दरअसल हैरिस ने भारतीय गेंदबाज श्री चारणी के खिलाफ पीछे हटकर शॉट खेलने की कोशिश की थी. हैरिस ने शॉट को अच्छे से पिक भी किया और गेंद चार रन के लिए बाउंड्री के पार भी गई, लेकिन उनकी किस्मत इतनी खराब निकली कि शॉट खेलने के दौरान ही उनका पैर विकेट से जा टकराया और वह हिट विकेट हो गईं. इस तरह हैरिस ने चौका मारकर भी अपना विकेट गंवा दिया. इस तरह हैरिस 2 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हुईं.
Hit wicket 🤯
भारतीय टीम ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने 17 रन से जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टी20 सीरीज जीतने में सफल हुई है. मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स की फिफ्टी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट पर 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. भारतीय टीम के लिए मंधाना ने 82 रनों की पारी खेली. इसके अलावा जेमिमा ने 59 रन बनाए.
वहीं, इस स्कोर के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बहुत ही खराब रही. टीम ने सिर्फ 32 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए. हालांकि, बीच के ओवरों में एश्ले गार्डनर ने जरूर ऑस्ट्रेलिया के लिए कोशिश की, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. गार्डनर 45 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुईं. इस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन ही बना पाई. भारत के लिए गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल और श्री चारणी ने 3-3 विकेट लिए. इसके अलावा अरुंधती रेड्डी को 2 और रेणुका ठाकुर को एक विकेट मिला.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.