Last Updated:
NZ vs PAK Live cricket Score and updates: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप के पहले सुपर 8 मैच में आज आमने सामने हैं. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने ग्रुप स्टेज में चार में से 3-3 मुकाबले जीतक…और पढ़ें
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मैच लाइव स्कोर एंड अपडेट.
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक अगले दो घंटों में बारिश की 21 प्रतिशत संभावना है. मैच के दौरान यह संभावना घटकर 20 प्रतिशत हो जाएगी. न्यूजीलैंड ने लीग स्टेज पर 4 में से तीन मैच जीतकर छह अंकों के साथ ग्रुप डी के पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रहते हुए सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया जबकि पाकिस्तान ने चार में से तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर रहते हुए सुपर आठ का टिकट कटाया. टॉस भारतीय समय के मुताबिक शाम 6:30 बजे होगा जबकि मुकाबले में पहली गेंद शाम 7:00 बजे फेंकी जाएगी.
टी20 वर्ल्ड कप के इस एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर साहिबजादा फरहान को छोड़कर पाकिस्तान की बल्लेबाजी में काफी अस्थिरता देखने को मिली है. बाबर आजम को तेज रन बनाने में काफी संघर्ष करना पड़ा है, जबकि सैम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा अभी तक कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं. पाकिस्तान की लक्ष्य का पीछा करने की क्षमता पर सवालिया निशान बने हुए हैं.
सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी चिंता खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी है. कप्तान मिचेल सैंटनर ग्रुप डी का पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन आज उनकी वापसी की उम्मीद है. तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद अभी-अभी लौटे हैं और शायद आज न खेलें. श्रीलंका की पिच की खराब स्थिति को देखते हुए यह न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर हो सकती है.
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, मिशेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन.
पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.