Last Updated:
IND vs ENG Semi Final Weather Forecast: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फैंस भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का पूरा लुत्फ उठा पाएंगे, क्योंकि इस मुकाबले में बारिश की संभावना न के बराबर है. वानखेड़े स्टेडियम में मैच के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जबकि दिन के समय धूप खिली रहेगी. ऐसे में फैंस पूरे 40 ओवर का एक एक्शन पैक्ड मैच देख पाएंगे.
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच की वेदर रिपोर्ट.
नई दिल्ली. टीम इंडिया तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने से सिर्फ दो कदम दूर है. वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय टीम की टक्कर 2022 की चैंपियन इंग्लैंड से होगी. यह मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ फाइनल का टिकट पक्का करने पर होंगी. फैंस के मन में यह सवाल है कि क्या इस मुकाबले पर बारिश का कोई साया है? चलिए हम आपको वेदर रिपोर्ट बताते हैं.
About the Author

Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.