IND vs ENG Semifinal: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत बनाम इंग्लैंड के बीच गुरुवार, 05 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमें शानदार फ्रॉम में है।
इस अहम मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव की अगवाई वाली टीम इंडिया के कुछ स्टार खिलाड़ी भगवान की शरण में प्रार्थना करने पहुंचे, जिसका वीडियो समाने आया है। इस वीडियो में भारतीय टी20 वर्ल्ड कप की टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन नजर आए।
सेमीफाइनल से पहले खिलाड़ियों ने किया ये काम
गुरुवार, 05 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम होने वाले दूसरे सेमीफाइनल को लेकर फैंस का मानना है कि भारत इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जरूर पहुंचेगा। वहीं, इन दोनों टीमों के बीच खेले गए टी20 मैच के आंकड़ों पर ध्यान दिया जाए, तो अभी तक दोनों के बीच कुल 29 बार मैच खेले गए हैं। भारत ने 17 बार बाजी मारी है। वहीं, इंग्लैंड ने 12 मैच जीता है। इस बीच सेमीफाइनल में जीत के लिए अक्षर पटेल, सलामी बल्लेबाज अभिषक शर्मा और ईशान किशन मुंबई स्थित सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अक्षर,अभिषेक
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से एक कदम दूर टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल, सलामी बल्लेबाज अभिषक शर्मा और ईशान किशन, तीनों ही खिलाड़ी मुंबई स्थित सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शन के बाद खिलाड़ियों ने ने प्रर्थना भी की। वहीं, इससे पहले सुपर 8 के आखिरी मुकाबले से पहले कई भारतीय खिलाड़ी कोलकाता में मौजूद कालीघाट काली मंदिर दर्शन के लिए भी पहुंचे थे।
सुपर 8 में हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
भारत को सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद सेमीफाइनल की रेस से एलिमिनेट होने की चर्चा तेज हो गई। हालांकि, टीम इंडिया ने आखिरी दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। भारत ने सुपर 8 के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 72 रन से और आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया था।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.