IND vs NAM T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत करने के बाद अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को होने वाला है। यह मैच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
यूएसए के खिलाफ मिली 29 रन से जीत के साथ टीम इंडिया दूसरे मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। भारत नामीबिया से जीत के साथ ग्रुप ए में टॉप नंबर पर पहुंचना चाहेगा, लेकिन दूसरे मैच से पहले प्लेइंग इलेवन को लेकर कुछ उलझने सामने आई हैं। अभिषेक शर्मा से लेकर ईशान किशन पर अभी भी संशय बना हुआ है। ऐसे में आखिरी समय तक इंतजार करना पड़ सकता है कि भारत की प्लेइंग 11 टीम क्या होगी। आइए भारत की संभावित प्लेइंग 11 जान लेते हैं।
अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर फैसले का इंतजार
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछले कई दिनों से पेट संबंधी बीमारी से परेशान बताए जा रहे हैं। इस बीच उनको अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें छुट्टी मिल गई। हालांकि, अभी तक साफ नहीं हो सका है कि वो नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं। ऐसे में आखिरी समय तक उनके खेलने को लेकर इंतजार करना पड़ सकता है।
जसप्रीत बुमराह की गेंद से ईशान घायल हुए
एक तरफ अभिषेक शर्मा की फिटनेस को लेकर चिंता है, तो दूसरी तरफ ईशान किशन भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कल हुए अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर से ईशान किशन के बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई है। हालांकि, कुछ देर वो फिर से अभ्यास करते हुए नजर भी आए।
टीम में बुमराह की हो सकती है वापसी
यूएसए के खिलाफ तबीयत खराब होने के कारण जसप्रीत बुमराह ने मैच नहीं खेला था, ऐसे में उम्मीद है कि नामीबिया के खिलाफ वो खेलते हुए नजर या सकते हैं। हालांकि, पहले मैच में मोहम्मद सिराज ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, कुलदीप सिंह यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह मिल सकती है।
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.