IND vs NAM T20 World Cup: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत करने के बाद अब अगला मुकाबला आज यानी गुरुवार, 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। यह मैच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा की बीमारी के कारण उनकी उपलब्धता पर सस्पेंस है, हालांकि इस मैच में जसप्रीत बुमराह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। इस मैच में भारत अगर पहले बैटिंग करता है, तो मैच में एक बड़ा स्कोर देखने को भी मिल सकता है। आइए जान लेते हैं कि इस मैच को कब और कहां फ्री में देख सकते हैं।
भारत और ओमान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच का टॉस 6:30 बजे ही हो जाएगा। भारत और ओमान के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम नामीबिया मुकाबले का लाइव एक्शन आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। स्टार सपोर्ट पर आप हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में मैच का पूरा लाइव एक्शन देख सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें लाइव एक्शन?
भारत बनाम नामीबिया मुकाबला आप जियो हॉटस्टार ऐप पर भी देख सकते हैं। अगर आपके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन हैं, तो मैच का पूरा लाइव एक्शन फ्री में मोबाइल में देख सकते हैं।
इस मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से लेकर ईशान किशन के खेलने पर संशय बना हुआ। वहीं, इस मैच में जसप्रीत बुमराह की वापसी तय मानी जा रही है। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी अभ्यास करते हुए दिखाई दिए थे। अगर अभिषेक बाहर होते हैं तो संजू टीम में शामिल हो सकते हैं।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.