India vs New Zealand 3rd t20 live score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला अब से कुछ देर बाद खेला जाना है. सूर्यकुमार यादव की टीम दो लगातार मुकाबला जीतकर 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. आज का मुकाबला अपने नाम करने के साथ ही भारत सीरीज पर कब्जा जमा लेगा. कप्तान फॉर्म में लौट चुके हैं और टीम में वापसी लौटे ईशान किशन ने भी विस्फोटक पारी खेल धमाका कर दिया है. गुवाहाटी में होने वाले इस मुकाबले में न्यूजीलैंड हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगा. सीरीज में बने रहने के लिए टीम के लिए जीत जरूरी है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.