Perth Scorchers beat Sydney Sixers in BBL 2025-26 Final: बिग बैश लीग 2025-26 के फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही पर्थ की टीम ने रिकॉर्ड छठी बार खिताब को अपने नाम किया है.
पूरे टूर्नामेंट में शानदर फॉर्म में चल रही है पर्थ की टीम ने सिडनी सिक्सर्स को क्वालीफायर में भी हराया था. वहीं अब फाइनल में भी पर्थ के सामने उसने घुटने टेकर खिताब को गंवाया है. सिडनी के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पर्थ के लिए बल्लेबाजी में मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 43 गेंद में 44 रनों की पारी खेली. इसके अलावा फिन एलन ने 32 गेंद में 36 रनों का योगदान दिया. वहीं जोश इंग्लिस टीम के लिए रन बनाकर नाबाद रहे. गेंदबादी में सिडनी के लिए सबसे ज्यादा सीन एबट ने 2 विकेट अपने नाम किए. इस के अलावा मिचेल स्टार्क और जेक एडवर्ड्स के खाते में 1-1 विकेट आया.
सिडनी की बल्लेबाजी रही खराब
बिग बैश लीग 2025-26 के पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी करने वाली सिडनी सिक्सर्स की टीम फाइनल में बुरी तरह से बिखर गई.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.