Joe Root Records: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और महारिकॉर्ड नाम कर लिया है. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में रूट ने 75 रन की मैच विनिंग पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गए. इसी के साथ रूट इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
दरअसल, रूट इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रुट ने 27वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता. रूट से पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन के नाम था, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट खेलते हुए 26 बार इस अवॉर्ड को नाम किया. पीटरसन अब दूसरे नंबर पर आ चुके है. इस लिस्ट में तीसरा नाम जोस बटलर का है. बटलर ने 24 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नाम किया.

जो रूट ने बनाया एक और रिकॉर्ड.
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
जो रूट – 27
केविन पीटरसन – 26
जोस बटलर – 24
जॉनी बेयरस्टो – 22
इयोन मॉर्गन – 21
बेन स्टोक्स – 21
सीरीज जीतने उतरेगा इंग्लैंड
इंग्लैंड टीम 27 जनवरी को श्रीलंका से वनडे सीरीज जीतने उतरेगी. पहले मुकाबले में श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराकर 1-0 की बढ़त बनाई थी. हालांकि, इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी करते हुए सीरीज बराबर कर ली. इंग्लैंड को सीरीज जीतनी है तो आखिरी और निर्णायक वनडे में एक बार फिर जिम्मेदारी जो रूट के कंधों पर होगी.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.