घर का भेदी लंका ढाए…दोस्ती करते जानी हार्दिक पंड्या की कमजोरी, फिर कर दिया आउट
मिचेल सेंटनर ने लिया हार्दिक पंड्या का विकेट
विशाखापट्टनम: न्यूजीलैंड के हाथों में चौथे टी-20 में भारत की हार के बाद मिचेल सेंटनर की बात सुनने लायक है. सैंटनर ने इस मैच में 26 रन देकर तीन विकेट लिए, उन्होंने संजू सैमसन को बोल्ड करके उनकी परेशानियां बढ़ा दी और फिर हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह के विकेट भी लिए. न्यूजीलैंड ने यह मैच 50 रन से जीता.
सैंटनर ने कहा कि हार्दिक पंड्या को फ्लाइट लेती गेंद पर चकमा देकर कैच आउट कराया क्योंकि वह जानते थे कि पंड्या को कैसे निपटाना है.
मिचेल सेंटनर ने मैच के बाद कहा, ‘मैंने मुंबई इंडियंस के नेट सत्र में हार्दिक को काफी गेंदबाजी की है और वह मुझे जानता है, मैं उसे जानता हूं इसलिए मुझे लगता है कि उस स्थिति में डिफेंसिव रहना ही एकमात्र तरीका था, जिससे हम वह मैच जीत सकते थे क्योंकि जब भारतीय टीम लय में होती है तो उसे रोकना काफी मुश्किल होता है.’
About the Author
Anshul Talmaleअंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें