RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शनिवार, 28 मार्च को खेला जा रहा है। इस मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बैटिंग करने का न्योता दिया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच के शुरू में ही अभिषेक शर्मा ने छक्के से अपना खाता खोला, लेकिन उसके बाद दूसरे ओवर में छक्का लगाने गए और आउट हो गए। अभिषेक ने 8 गेंदों में महज 7 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद ट्रैविस हेड भी सस्ते में आउट हो गए। ट्रैविस हेड के आउट होते ही ईशान किशन आए और 2 रन बनाते ही एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
ईशान किशन 3000 रन के क्लब में शामिल
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ महज 2 रन बनाते ही एक बड़ा कारनामा कर दिया है। जी हां, इस मैच से पहले ईशान किशन ने आईपीएल करियर में 2,998 रन बनाए थे, लेकिन 2 रन बनाते ही वो 3000 रन के क्लब में शामिल हो गए हैं। ईशान ने आईपीएल करियर में अभी तक 1 शतक और 17 अर्धशतक लगा चुके हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, तो शुरुआत शानदार नहीं रही। सबसे पहले महज 7 रन बनाकर अभिषेक शर्मा आउट हो गए, तो उसके कुछ ही देर बात ट्रैविस हेड भी महज 11 रन बनाकर आउट हो गए। एक तरह से SRH की शुरुआत बेहद ही खराब रही। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के बाद नीतीश रेड्डी भी महज 1 रन बनाकर आउट हो गए।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.