ishan kishan breaks abhishek sharma fastest fifty records: विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में करियर का पहला शतक जड़ने से चूक गए. छह के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद इशान क्रीज पर आए.उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया.दोनों ने 100 से अधिक रन की साझेदारी कर भारत का सैकड़ा पूरा कराया. इशान ने 21 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. इशन ने इस दौरान अभिषेक शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया.
इशान किशन 24 रन से पहला टी20 इंटरनेशनल शतक चूके.
नई दिल्ली. इशान किशन ने अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहला शतक जड़ने से चूक गए . विकेटकीपर बल्लेबाज इशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 76 रन की पारी खेली. उन्होंने 21 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की . इशान की लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. वह इस सीरीज के पहले मैच में 5 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हो गए थे. इशान का आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में आना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छा संंकेत है. इशान ने इस दौरान अभिषेक शर्मा का सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ दिया.