Last Updated:
Karnataka Vs Jammu And Kashmir Final Live Score : रणजी ट्रॉफी के फाइनल में कर्नाटक का सामना जन्मू कश्मीर से हो रहा है. पहले दिन शुभम पुंडीर ने नाबाद शतकीय पारी खेल जड़ जम्मू-कश्मीर को दमदार शुरुआत दिलाई. दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक के खिलाफ टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे.
कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के बीच खेला जा रहा रणजी ट्रॉफी फाइनल
फाइनल सेशन की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर अच्छी स्थिति में था लेकिन पारस डोगरा को विजयकुमार वैशाक की तेज बाउंसर लगने के बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा. डोगरा ने 48 गेंद में 9 रन बनाए थे. इसके बाद अब्दुल समद ने कोई ढील नहीं दी. आक्रामक अंदाज में खेलते हुए समद ने 69वें ओवर में लगातार तीन चौके जड़कर कर्नाटक के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया.
पहले दिन के खेल में क्या हुआ
टॉस जीतकर जम्मु कश्मीर के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. ओपनर यावर हसन ने शानदार 88 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. ओपनर कामरान इकबाल और यावर ने नई गेंद का सामना करते हुए अच्छी साझेदारी की, लेकिन प्रसिध कृष्णा ने अतिरिक्त उछाल के साथ कामरान को केएल राहुल के हाथों दूसरी स्लिप में कैच कराकर छह रन पर आउट कर दिया.
इसके बाद पुंडीर और यावर ने पारी को संभाला और लंच तक स्कोर 104/1 पहुंचा दिया. दोनों ने लंच के बाद शतकीय साझेदारी की, स्ट्राइक रोटेट करते हुए ढीली गेंदों का फायदा उठाया. चाय तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 178/2 था और इसके बाद टीम ने मजबूती से खेलते हुए दिन का खेल 284/2 पर समाप्त किया.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.