T20 Special Train: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च (रविवार) को होना है. बढ़ती फ्लाइट कीमतों और टिकटों की कमी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास इंतजाम किया है. उत्तर रेलवे ने 7 मार्च 2026 को नई दिल्ली से साबरमती के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का ऐलान किया है.
T20 Special Train: रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद में खेले जाने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है. मैच का रोमांच देखने के लिए लाखों फैंस अहमदाबाद पहुंच रहे हैं, लेकिन फ्लाइट टिकटों की कीमतें आसमान छू रही हैं और सामान्य ट्रेन टिकट भी नहीं मिल रहे. इसी समस्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने आज (7 मार्च 2026) एक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. यह ट्रेन नई दिल्ली से साबरमती (अहमदाबाद के करीब) तक जाएगी, ताकि फैंस आसानी से मैच देखने पहुंच सकें.
यह ट्रेन रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 19 कोच हैं, जिनमें थर्ड एसी और सेकंड एसी के कोच शामिल हैं. क्रिकेट फैंस को सलाह दी गई है कि वे अपनी सीट तुरंत बुक कर लें.
क्रिकेट प्रेमियों के लिए भारतीय रेल की खास सौगात!
बढ़े फ्लाइट टिकट और टिकटों की अनुपलब्धता को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सहूलियत के लिए नई दिल्ली से साबरमती के लिए आज दिनांक 7 मार्च 2026, रात 11:45 बजे विशेष ट्रेन का ऐलान।