Last Updated:
T20 World Cup 2026 Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जीतने वाली टीम को 27.50 करोड़ की प्राइज मनी राशि मिलेगी. हारने वाली टीम को 14.67 करोड़ से संतोष करना पड़ेगा. आईसीसी ने इस बार कुल 123 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल रखा है. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भिड़ेंगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का मौका है.
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 27 करोड़ से ज्यादा की इनामी राशि मिलेगी.
आईसीसी (ICC) ने इस साल प्राइज मनी में भारी इजाफा किया है. अहमदाबाद में जो भी टीम ट्रॉफी उठाएगी, वह मालामाल हो जाएगी.2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 27.50 करोड़ (भारतीय रुपयों में) की इनामी राशि दी जाएगी. यह राशि 2024 के वर्ल्ड कप की तुलना में काफी ज्यादा है. पिछली बार भारत को चैंपियन बनने पर करीब 20.4 करोड़ मिले थे, लेकिन इस बार आईसीसी ने प्राइज पूल में 20% की बढ़ोतरी की है, जिससे विजेता टीम को अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि मिलेगी.
तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के लिए भारतीय टीम हर हथकंडे अपना रही है.
हारने वाली टीम भी होगी ‘मालामाल’
क्रिकेट में अक्सर कहा जाता है कि हारने वाले को कुछ नहीं मिलता, लेकिन आईसीसी के नियमों में ऐसा नहीं है. फाइनल में हारने वाली टीम (रनर-अप) को भी एक बड़ी राशि दी जाएगी. न्यूजीलैंड या भारत, जो भी टीम उप-विजेता रहेगी, उसे 1.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 14.67 करोड़ मिलेंगे. यह रकम भी पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ी हुई है.
123.77 करोड़ का मेगा बजट
आईसीसी ने इस पूरे टूर्नामेंट के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर (लगभग 123.77 करोड़) का प्राइज पूल रखा है. यह पैसा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमों के बीच उनके प्रदर्शन के आधार पर बांटा जा रहा है.
| स्थान / स्टेज | इनामी राशि (डॉलर में) | इनामी राशि (भारतीय रुपये – लगभग) |
|---|---|---|
| विजेता (Champions) | $3 Million | ₹27.50 करोड़ |
| उप-विजेता (Runner-up) | $1.6 Million | ₹14.67 करोड़ |
| सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें | $790,000 (प्रत्येक) | ₹7.24 करोड़ |
| सुपर 8 (5वें से 12वें स्थान तक) | $380,000 (प्रत्येक) | ₹3.48 करोड़ |
| ग्रुप स्टेज (13वें से 20वें स्थान तक) | $250,000 (प्रत्येक) | ₹2.29 करोड़ |
क्यों बढ़ी इतनी प्राइज मनी?
2026 का वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जा रहा है. भारत में क्रिकेट का बाजार दुनिया में सबसे बड़ा है, जिसके कारण ब्रॉडकास्टिंग राइट्स और स्पॉन्सरशिप से आईसीसी को रिकॉर्ड तोड़ कमाई हुई है. इसी बंपर कमाई का एक हिस्सा खिलाड़ियों और टीमों को इनामी राशि के रूप में दिया जा रहा है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.