Last Updated:
Liam Dawson Statement: इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में मिले-जुले प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम बहुत अच्छी स्थिति में है. इंग्लैंड को ग्रुप स्टेज में काफी मेहनत करनी पड़ी थी. नेपाल और स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत के लिए टीम को आखिर तक लड़ना पड़ा, जबकि वेस्टइंडीज ने उसे 30 रन से हरा दिया था.
लियाम डॉसन ने टीम पर जताया भरोसा.
डॉसन ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले पत्रकारों से कहा, ‘श्रीलंका के खिलाफ हमारी गेंदबाजी देखकर लगता है कि टीम बहुत अच्छी स्थिति में है.’ इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 146 रन बनाए, लेकिन श्रीलंका को 95 रन पर ही आउट कर दिया. इंग्लैंड के स्पिनरों ने 10 में से सात विकेट लिए. विल जैक्स ने तीन, जबकि आदिल राशिद और डॉसन ने दो-दो विकेट लिए. डॉसन ने कहा, ‘हम तीनों अलग-अलग तरह के स्पिनर हैं. जैक्स को ज्यादा ओवरस्पिन और उछाल मिलती है. डिली (राशिद) के पास अपनी अलग तरह की विविधता है. मुझे इन दोनों जैसी उछाल नहीं मिलती.’
लियाम डॉसन ने टीम पर जताया भरोसा.
उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के खिलाफ हमें अलग तरह की चुनौती मिल सकती है. हो सकता है बल्लेबाजी के लिए बेहतर विकेट मिले.’ डॉसन ने कहा, ‘हमारे पास (जैकब) बेथेल समेत चार अच्छे स्पिनर हैं. हमने यहां की परिस्थितियों का पहले भी फायदा उठाया है. अगर मंगलवार को विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा रहा तो हमें अलग रणनीति बनानी होगी और उसी हिसाब से खेलना होगा.’
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.