Last Updated:
Shimron Hetmyer dropped catch to be turning point: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में वेस्टइंडीज की टीम ने जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया. वेस्टइंडीज की इस जीत में शिमरन हेटमायर हीरो रहे. हालांकि, उन्हें मैच में 2 बार जीवनदान भी मिला, जो कैरेबियाई टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.
जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच का टर्निंग पॉइंट
खास तौर से बॉलिंग और फील्डिंग में तो टीम के खिलाड़ियों ने नाक कटा दी. यही वजह है कि वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाकर टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. हालांकि, जिम्बाब्वे की टीम वेस्टइंडीज के तूफान को शुरुआत में ही रोक सकती थी, लेकिन फील्डिंग में कुछ ऐसी गलतियां हुई जो ना सिर्फ उसके हार का कारण बनी, बल्कि वह मैच का टर्निंग पॉइंट भी बन गया.
हेटमायर का कैच छूटना बना टर्निंग पॉइंट
मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. गेंदबाजी में टीम ने अच्छी शुरुआत की और सिर्फ 17 रन के स्कोर पर ब्रेंडन किंग को पवेलियन वापस भेज दिया. इसके बाद प्रचंड फॉर्म में चल रहे शिमरन हेटमायर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. हेटमायर अभी 9 रन ही बना पाए थे कि जिम्बाब्वे की तरफ से उनका एक आसान सा कैच टपका दिया गया. बता दें कि जब हेटमायर का कैच छूटा था उस समय वेस्टइंडीज का स्कोर सिर्फ 26 रन था.
ऐसे में हेटमायर कहां चूकने वाले थे. उन्होंने जीवनदान का फायदा उठाते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और सिर्फ 19 गेंद में फिफ्टी ठोक दी. टी20 विश्व कप इतिहास में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज फिफ्टी भी बन गई. अर्धशतक पूरा करने के बाद भी हेटमायर को एक जीवनदान मिला था, जिसके बाद वह 34 गेंद में 7 छक्के और 7 चौके की मदद से 85 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. हेटमायर के आउट होने के बाद रही-सही कसर रोवमैन पॉवेन ने फिफ्टी लगाकर पूरी कर दी, जिससे वेस्टइंडीज ने एक विशाल स्कोर खड़ा किया और उसके जवाब में जिम्बाब्वे 147 रन ही बना पाई.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.