Last Updated:
Shimron Hetmyer statement: जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने 34 गेंदों में 7 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 85 रन बनाए. इस शानदार पारी के लिए हेटमायर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. मैच के हीरो ने बताया कि वह अब अपनी बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं.
जीत के बाद शिमरन हेटमायर का बयान.
हेटमायर का कहना है कि वह अपनी बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं. उन्होंने कहा, “मुझे अपनी बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा नहीं सोचना है. पहले मैं बहुत अधिक सोचा करता था. अब कम सोचने की कोशिश कर रहा हूं. मेरा बल्ला बात करेगा और मैं सामने आई गेंद पर प्रतिक्रिया दूंगा.”
जीत के बाद शिमरन हेटमायर का बयान.
मुकाबला जीतने के बाद हेटमायर ने अपनी पारी के बारे में कहा, “यह पारी मेरे लिए बहुत मायने रखती है, खासकर इसलिए क्योंकि पिछले मैच में मुझे ज्यादा मौके नहीं मिले थे. मैं बस वही चीजें दोहराना चाहता हूं, जो मैं पिछले दो महीनों से करता आ रहा हूं.” हेटमायर इस मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. उन्होंने कहा, “मुझे अच्छा महसूस हो रहा है. अब यह काफी आसान लग रहा है क्योंकि मैं लगातार इसी क्रम पर खेल रहा हूं. सभी का समर्थन मिलना दिमागी तौर पर मुझे और सहज बनाता है.”
हेटमायर टी20 वर्ल्ड कप में 17 छक्के लगा चुके हैं. लीडिंग सिक्स-हिटर बनने पर हेटमायर ने कहा, “मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं. इस तरह की उपलब्धि हासिल करना अच्छा लगता है, लेकिन टीम के तौर पर हमने अभी कुछ हासिल नहीं किया है. यह सिर्फ एक मैच है. मेरा परिवार मुझे लगातार सपोर्ट कर रहा है और वही मुझे बेहतर करने में मदद करता है.”
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.