Last Updated:
South Africa vs New Zealand 1st Semi Final: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भिड़ंत से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा है कि उनकी टीम को अंडरडॉग के तमगे की आदत है. सैंटर ने कहा कि सेमीफाइनल में उनकी टीम और दक्षिणम अफ्रीका एक ही नाव पर सवाल हैं.
न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका
न्यूजीलैंड का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है क्योंकि सुपर आठ में पाकिस्तान के खिलाफ उसका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया और इंग्लैंड से हार के बाद उनका क्वालीफिकेशन नेट रन रेट पर टिका था. ईडन गार्डन्स में सेमीफाइनल से पूर्व सेंटनर ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका बहुत अच्छी टीम लग रही है जैसा कि उन्होंने दिखाया है. मुझे लगता है कि वे और हम एक ही नाव पर सवार हैं.’’
चौथी बार सेमीफाइनल खेल रही है न्यूजीलैंड
उन्होंने कहा, ‘‘अब फाइनल से पहले सिर्फ एक मैच बचा है और यह भारत तथा इंग्लैंड के बीच मुकाबले के लिए भी ऐसा ही होगा.’’ न्यूजीलैंड ने आईसीसी खिताब के रूप में अब तक सिर्फ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी 2000 ही जीती है लेकिन वैश्विक प्रतियोगिताओं में उसके प्रदर्शन में निरंतरता दिखी है. टीम 2007, 2016 और 2022 के बाद चौथी बार टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में खेल रही है. इसके अलावा टीम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में दो बार (2015 और 2019) उप विजेता रही .
सेंटनर ने माना कि उनकी टीम को कमजोर टीम के तमगे की आदत है. उन्होंने कहा,‘‘हमें अब इस तमगे की आदत हो गई है. मुझे लगता है कि टूर्नामेंट में हर किसी का लक्ष्य उस चरण (खिताब) तक पहुंचना है. हम अब यहां हैं और हम खुद पर भरोसा करते हैं कि हम अपने सामने आने वाली चीजों के हिसाब से जितनी जल्दी हो सके खुद को ढाल लेंगे.’’ न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस चरण पर यह सिर्फ एक नॉकआउट मैच है और जो भी अच्छा खेलेगा, वह जीत जाएगा.’’
दक्षिण अफ्रीका के लिए सेंटनर ने तैयार किया है मास्टर प्लान
बाएं हाथ के इस स्पिनर ने कहा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के शानदार बल्लेबाजी क्रम को लेकर योजना बनाई है. सेंटनर ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका क्या कर सकता है यह किसी से छिपा नहीं है और शायद उन्हें भी पता है कि हम क्या कर सकते हैं. तो फिर यह सब जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी सामंजस्य बैठाने पर निर्भर करता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आप जानते हैं कि यह सिर्फ शीर्ष क्रम की बात नहीं है. बल्कि उनके मध्य क्रम में भी बहुत ताकत है. तो उन्हें 220 के बजाय 180 रन पर रोकना एक अच्छा स्कोर होगा.’’
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.