Last Updated:
Renuka Singh Thakur ruled out: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से टीम इंडिया के तेज गेंदबाद रेणुका सिंह ठाकुर बाहर हो गई हैं. रेणुका वर्क लोड मैनेजमेंट के कारण पिंक बॉल टेस्ट में हिस्सा नहीं लेगी. इससे पहले रेणुका टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में मैदान पर उतरी थीं.
टेस्ट मैच से बाहर हुईं रेणुका ठाकुर
सैकिया ने बयान में कहा, ‘‘टीम इंडिया की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर पर्थ के वाका मैदान पर होने वाले एकमात्र टेस्ट से बाहर हो गई हैं जो ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के खिलाफ चल रही मल्टी फॉर्मेट सीरीज का हिस्सा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘काम के बोझ के बेहतर प्रबंधन के लिए रेणुका को आराम करने की सलाह दी गई है और वह गुलाबी गेंद के टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम रेणुका की फिटनेस प्रगति पर करीब से नजर रखेगी.’’
शानदार फॉर्म में हैं काशवी गौतम
सैकिया ने कहा, ‘‘महिला चयन समिति ने काशवी गौतम को उनकी जगह चुना है. काशवी मौजूदा दौरे की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा थीं.’’ टेस्ट मैच शुक्रवार से शुरू हो रहा है. भारत के लिए छह एकदिवसीय खेलने वाली काशवी ने तीन विकेट लिए हैं जबकि महिला प्रीमियर लीग के 18 मैच में उनके नाम 19 विकेट हैं. भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला 2-1 से जीती थी लेकिन तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में उसका सूपड़ा साफ हो गया.
ऐसे में भारतीय महिला टीम को कोशिश करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पिंक बॉल से खेले जाने वाली टेस्ट मैच में हराए. हालांकि, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने शानदार फॉर्म में चल रही है. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों ही मैच में उसने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.