Mohammed Siraj captain: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को घरेलू रणजी ट्रॉफी में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है. सिराज हैदराबाद के लिए रणजी ट्रॉफी में कप्तानी करेंगे. ये पहली बार है जब सिराज को घरेलू टीम में कप्तानी का मौका मिला है. इस घरेलू सीजन में सिराज हैदराबाद के लिए अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे.
इस ग्रुप में हैदराबाद को अब तक खेले गए पांच मैचों में से सिर्फ एक में जीत मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है. वही अब हैदराबाद की टीम को लीग के अपने आखिरी दो मैचों में पहले मुंबई के खिलाफ 22 जनवरी से भिड़ना है. वहीं छत्तीसगढ़ के खिलाफ उसका दूसरा मैच 29 जनवरी से है. ये दोनों मैच हैदराबाद को अपने होमग्राउंड पर खेलना है.
इस सीजन का पहला रणजी मैच खेलेंगे सिराज
मोहम्मद सिराज रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में मुंबई के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे. भारतीय टीम के साथ कमिटमेंट कारण वह अपनी घरेलू टीम हैदराबाद के लिए उपलब्ध नहीं थे. फिलहाल वह टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए अब तक वनडे मैचों में वह कुछ खास प्रभावी नहीं रहे हैं. सिराज ने मैच दो मैचों में सिर्फ 2 विकेट ले पाए हैं. सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जाएगा, जिसमें वह 18 जनवरी को एक्शन में दिखेंगे. इस मैच के बाद सिराज रणजी ट्रॉफी में वापसी करेंगे.
31 साल के मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 109 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें 45 टेस्ट, 48 वनडे और 16 टी20 मैच शामिल है. सिराज अब तक कुल 88 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 26.44 की औसत से 309 विकेट अपने नाम किए हैं. ऐसे में उम्मीद है कि हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन के अपने दो मैचों में सिराज गेंदबाजी से कहर बरपाएंगे.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.