IND vs USA U19 Live cricket Score Update: अंडर-19 विश्व कप 2026 की शुरुआत आज से हो रही है. टूर्मामेंट में भारतीय टीम अपने पहले मैच में अमेरिका से भिड़ने के लिए तैयार है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया…और पढ़ें
IND vs USA U19 LIVE Cricket Score: नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. अंडर-19 विश्व कप 2026 का आज से आगाज हो रहा है. टूर्मामेंट में आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया मैदान पर उतर रही है. भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना पहला अमेरिका के साथ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय टीम के लिए इस मैच में युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर होगी. भारत और अमेरिका के बीच खेले जाने वाले अंडर-19 विश्व कप के इस मैच से जुड़ी पल-पल की जानकारी आपको इस ब्लॉग में मिलेगी.
दोनों टीमों का स्क्वाड-
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उधव मोहन, आरएस अंबरीश, मोहम्मद एनान, हरवंश पंगालिया.
अमेरिका: अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनीत झांब, अमोघ अरेपल्ली, नितीश सुदिनी, शिव शनि, अदित कप्पा, साहिर भाटिया, रेयान ताज, अद्वैत कृष्णा, सबरीश प्रसाद, ऋत्विक अप्पीदी, ऋषभ शिम्पी.
January 15, 202612:25 IST
IND vs USA U19 Live Score: कहां खेला जा रहा है भारत-अमेरिका का मैच
भारत और अमेरिका के बीच अंडर-19 विश्व कप की ये टक्कर जिम्बाब्वे के बुलावेयो में खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस मैच के लिए क्वींस स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर उतर रही है. ऐसे में उम्मीद है कि टीम इंडिया अमेरिका पर दमदार जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज करेगी.
IND vs USA U19 Live Score: कितने बजे से शुरू होगा मैच
भारत और अमेरिका के बीच अंडर-19 विश्व कप का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर के 1 बजे से शुरू होगा. वहीं दोनों टीमों कप्तान 12 बजकर 30 मिनट पर टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
IND vs USA U19 Live Score: अंडर-19 विश्व कप में भारत की पहली टक्कर अमेरिका से
अंडर-19 विश्व कप 2026 की शुरुआत आज से हो रही है. टीम इंडिया की टूर्नामेंट में पहली टक्कर अमेरिका से होगी. भारतीय टीम आयुष म्हात्रे की कप्तानी में मैदान पर उतर रही है. मैच में टीम इंडिया के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर टिकी है.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.