अगले महीने 7 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड की टीम के सामने एक बड़ी चुनौती आ गई है. ये चुनौती खिलाड़ियों के वीजा को लेकर है. दरसअल भारत में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तानी मूल के इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को अभी तक वीजा नहीं मिल पाया है. ऐसे में उनका श्रीलंका दौरे पर भी जाना अधर में लटक गया है.
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को आश्वासन दिया गया है कि उनके आवेदनों पर कोई आपत्ति नहीं है और उसने प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए ब्रिटेन की सरकार से मदद मांगी है. राशिद और अहमद के अभी उपलब्ध नहीं होने के कारण लियाम डॉसन टीम के एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर हैं जिसका मतलब है कि विल जैक्स और जैकब बेथेल को पूर्व नियोजित योजना से अधिक गेंदबाजी करनी पड़ सकती है. इंग्लैंड अपने श्रीलंका दौरे की शुरुआत 22 जनवरी को कोलंबो में पहले वनडे से करेगा.
8 फरवरी को नेपाल से है इंग्लैंड का पहला मैच
इंग्लैंड का टी20 विश्व कप अभियान आठ फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ शुरू होगा और यह देखना होगा कि दोनों खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के लिए समय पर मंजूरी मिलती है या नहीं. यह भी देखना होगा कि बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड का ग्रुप मैच कोलकाता में होगा या नहीं क्योंकि विरोधी टीम ने जोर देकर कहा है कि मुस्ताफिजुर रहमान से जुड़े विवाद के बाद वे भारत की यात्रा नहीं करेंगे.
बांग्लादेश ने धमकी दी है कि अगर उनके मैच किसी तटस्थ स्थल पर नहीं हुए तो वे टूर्नामेंट से हट जाएंगे. हालांकि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को उम्मीद है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव नहीं होगा. बांग्लादेश के साथ विवाद तब शुरू हुआ जब बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के बाद तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर को अपनी टीम से हटाने का निर्देश दिया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.