Last Updated:
Sam Fanning six video: वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच वन डे कप मैच में एक ऐसा हुआ. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बैटर सैम फैनिंग ने एक बॉल छोड़ने की कोशिश की, लेकिन आखिर में उस गेंद छक्के के लिए चली गई. इसका वीडियो वायरल हुआ तो हर कोई देखता ही रह गया कि आखिरी ये हुआ तो हुआ कैसे? फैंस इसे क्रिकेट इतिहास के सबसे अनोखा सिक्स बता रहे हैं.
क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा छक्का.
क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा सिक्स!
21 फरवरी 2026 को पर्थ के वाका क्रिकेट ग्राउंड पर यह अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज सैम फैनिंग ने एक गेंद छोड़ने की कोशिश की, लेकिन उस पर उन्हें छह रन मिल गए. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया 230 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. पारी के पहला ओवर लेकर आए कैमरन मैक्ल्युर की चौथी गेंद पर यह अनोखी घटना हुई. मैक्लूर ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद फेंकी. फैनिंग ने शॉट खेलने की कोशिश नहीं की और गेंद छोड़ दी, लेकिन गेंद उनके बल्ले के पिछले हिस्से से लगकर विकेटकीपर के ऊपर से सीधा बाउंड्री के बाहर चली गई.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.