Last Updated:
MI vs GG Live Score, WPL 2026: मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की महिला क्रिकेट टीमें डब्ल्यूपीएल 2026 के छठे मैच में भिड़ रही हैं. दोनों टीमें 2-2 मैच खेल चुकी हैं. गुजरात ने अपने दोनों मैच जीते हैं जबकि मुंबई को एक में जीत वहीं एक में हार मिली है. गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के सामने 193 रन का टारगेट है.
नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल 2026 के छठे मैच में टॉस जीतकर गुजरात जॉयंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई ने इससे पहले दो मैच खेले हैं जिसमें उसे एक में जीत जबकि एक में हार मिली है. वही एश्लेघ गार्डनर की टीम की नजर लगातार तीसरी जीत पर है. गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए.
मूनी के बाद मैथ्यूज भी आउट, मुंबई को झटके पर झटका
मुंबई इंडियंस ने 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए. मूनी के बाद हीली मैथ्यूज भी 12 गेंदों पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं.
मुंबई को पहला झटका, बेथ मूनी सस्ते में आउट
रेणुका सिंह ने मुंबई इंडियंस को पहला झटका दे दिया है. रेणुका ने मूनी को क्लीन बोल्ड किया. मूनी 12 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुईं. मुंबई ने चार ओवर में 1 विकेट पर 30 रन बना लिए हैं.
गुजरात ने मुंबई को दिया 193 रन का लक्ष्य
गुजरात जायंटस ने मुंबई इंडियंस को 193 रन का लक्ष्य दिया है. गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए. उसकी ओर से जॉर्जिया वोरहैम ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली वहीं भारती फूलमाली ने 15 गेंदों पर ताबड़तोड़ नाबाद 36 रन की पारी खेली. कनिका आहूजा 35 रन बनाकर आउट हुईं.
गुजरात जॉयंट्स की बल्लेबाजी
मुंबई के खिलाफ टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे गुजरात को पहला झटका महज 22 रन के स्कोर पर लगा. सोफी डिवाइन सिर्फ 8 रन बनाकर शबनीम इस्माइल की बॉल पर विकेट के पीछे जी कमलिनी को कैच दे बैठीं. इसके बाद 33 रन पर खेल रही बेथ मूनी को अमेलिया केर अपनी बॉल पर कैच लेकर वापसी का रास्ता दिखाया. 20 रन पर कप्तान एशले गार्डनर ने अपना विकेट गंवाया. एक छोर पर जमकर बल्लेबाजी कर रही कनिका आहूजा को 35 रन के स्कोर पर हेले मैथ्यूज ने अपना शिकार बनाया.
टॉस हारने के बाद एशले गार्डनर ने कहा कि मैंने अभी एक भी (टॉस) नहीं जीते हैं. लेकिन कोई बात नहीं. मुझे लगता है कि पावरप्ले बहुत अच्छा रहा है. जाहिर है, हमारे पास सोफी और मून्स के साथ टॉप ऑर्डर में बहुत ज्यादा अनुभव है. उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पिच पर बहुत समय बिताया है तो मुझे लगता है कि ऐसा कॉम्बिनेशन होना जो पहले भी काम कर चुका है और उसे यहां लागू कर पाना, यह देखना बहुत अच्छा लगा. उम्मीद है, हम इसे फिर से कर पाएंगे। आपको शायद इंतजार करना होगा और देखना होगा. मुझे लगता है कि कभी-कभी यह बस अपनी गट फीलिंग पर भरोसा करने जैसा होता है. कुछ लोग उस दिन बहुत अच्छी बॉलिंग करते हैं, और आप उन्हें गेंद देकर उनसे काम करने के लिए कहते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि हमारे लिए, यह अपनी योजनाओं को बहुत सरल रखने के बारे में है.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.