homevideosक्रिकेटर नीतीश रेड्डी ने महाकाल दर्शन किए, भारत-न्यूजीलैंड मैच के बाद भस्म आरती में भी हुए शामिल
नीतीश कुमार रेड्डी इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाकर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. सुबह करीब चार बजे वह मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए. सोमवार सुबह नीतीश कुमार रेड्डी नंदी हॉल में बैठे नजर आए. आरती के दौरान वह पूरी तल्लीनता के साथ भगवान महाकाल की आराधना में लीन नजर आए. दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर मैनेजमेंट कमिटी की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी का स्वागत एवं सम्मान किया.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.