NO India vs Pakistan match in T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश को लेकर चल रहा विवाद अब पाकिस्तान पर शिफ्ट हो गया है. पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने मैच का बॉयकॉट करने की तैयारी कर रही है.
India vs Pakistan T20 World cup 2026 Match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश के बवाल के बीच पाकिस्तान ने मेजबान भारत को एक नई धमकी दी है. पाकिस्तान के जीयो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच का पाकिस्तान बायकॉट करने की की तैयारी कर रहा है.
भारत बनाम पाकिस्तान
कराची: भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच चल रहे विवाद के बीच पाकिस्तान टी20 विश्व कप में एक नया बवाल करने की तैयारी में हैं. पाकिस्तान के जीयो न्यूज के हवाले से कहा जा रहा है कि आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत के साथ मैच का पीसीबी बायकॉट करेगा. भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीम भारत के खिलाफ खेलने से मना कर सकता है.
About the Author
Jitendra Kumarअक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें