इस दौरान पाकिस्तान टीम के गेंदबाज नसीम शाह ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा ‘उन्हें (मरीयम नवाज) लॉर्ड्स की क्वीन की तरह क्यों ट्रीट किया जा रहा है?।’ इस विवादित टिप्पणी के बाद खूब आलोचना हुई। हालांकि, बाद में नसीम द्वारा बताया गया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।
इस टिप्पणी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नसीम शाह के ऊपर तुरंत कारवाई करते हुए नोटिस भेजा। बोर्ड ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों, मीडिया पॉलिसी और आचार संहिता का उल्लंघन के रूप में दोषी पाया, जिसके चलते उनके ऊपर 2 करोड़ का जुर्माना लगाया गया। वहीं, बोर्ड ने उन्होंने तीन सदस्यीय अनुशासन समिति के सामने पेश होने के लिए बोला।
पाकिस्तान सुपर लीग सबसे शुरू हुआ है, तब से विवादों से घिरा ही रहा है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि मैच के दौरान सफेद गेंद बीच मैच में गुलाबी हो गई। इसके बाद खबर आई कि मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने गेंद के साथ छेड़खानी की। अब नसीम शाह वाला मामला PSL को और भी अधिक विवादों में खड़ा कर दिया है।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.