Fakhar Zaman: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार, को पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज फखर जमान को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि फखर को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान आचार संहिता के अनुच्छेद 2.14 (लेवल 3 अपराध) का दोषी पाया गया है। उन्हें, बॉल टैंपरिंग के मामले में उन्हें दोषी पाया गया है। अब फखर अगले दो मैचों के लिए बाहर होंगे।
रविवार को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच हुए पाकिस्तान सुपर लीग मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के दोषी पाए जाने पर फखर जमान पर दो मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बीच फखर ने आरोपों से इनकार किया और मैच रेफरी रोशन महानामा द्वारा आयोजित सुनवाई का विरोध करने का फैसला किया। फखर को लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) और कराची किंग्स (Karachi Kings) मैच के दौरान बॉल से छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया है।
दरअसल, यह मामला मामला लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) और कराची किंग्स (Karachi Kings) के बीच मुकाबले से जुड़ा है। गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गेंद की हालत से छेड़छाड़ करने पर मैच रेफरी रोशन महानामा ने PSL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.14 के तहत लेवल-3 का आरोप लगाया। इस आरोप के तहर फखर अगले दो मैच के लिए PSL से निलंबित कर दिए गए हैं।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.