कोलंबो में रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान के हाई वोल्टेज मुकाबले में, पाकिस्तान टीम में जरा भी करंट नजर नहीं आया. मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हार मिली जो किसी भी टी-20 वर्ल्डकप मुकाबले में भारत के सामने पाक की सबसे बड़ी हार है. इस हार के बाद पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटरों ने खूब भड़ास निकाली. रमीज राजा ने तो यहां तक कह दिया कि ये एक संकट है, खासतौर से बल्लेबाजी के लिहाज से. उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ एक जैसी गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतर रहा है, फिर भी पाक के बल्लेबाज ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं, कहीं कोई सुधार नहीं है.
मैच के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने कहा कि पाकिस्तान के ऐसे कोहली का हम क्या करेंगे, एक भारत का विराट कोहली है जो हारे हुए मैच को जिता देता है, हमारी पोजीशन तो फिर भी बहुत अच्छा था. उसके पास ओपोरर्चुनिटी थी मैच जितवाने की, मगर मुझे तो याद नहीं है कि पिछले तीन से चार साल में उन्होंने कोई मैच जितवा दिया हो.
वही पुराने चेहरे और वही नतीजे, पता ही नहीं आप किन्हें खिला रहे हैं, क्या तीन चार लोगों के अलावा किसी को क्रिकेट के बारे में पता नहीं, आप कोच बदलते हैं, क्योंकि आपके अपने मतलब हैं. लाहौर कलंदर वाले कितने लड़के खेल रहे हैं, आप शादाब के बारे में पहले ही कह देते हैं कि वह क्रिकेट खेलेगा, भाई ऐसी कौन सी परफॉर्मेंस हैं, जो आप टीम में ले आए. आपके पास फखर हैं, सलमान मिर्जा हैं, मगर आप उन्हें बैठाए हुए हैं, आप बाबर आजम को कितने चांस दे रहे हैं, मुझे बुरा लग रहा है कि उन्हें कितने मौके दिए जा रहे हैं, शाहीन हैं, इन सबके लिए कोई प्रोग्राम बनाएं, ऐसी परफॉर्मेंस देंगे तो हम क्या करेंगे, हम नए खिलाड़ियों को दोष नहीं दे सकते, जिनके पास तजुर्बा है वही जिममेदार हैं, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
– अहमद शहजाद, पूर्व सलामी बल्लेबाज पाकिस्तान
पिच बैटिंग के लिए नहीं थी, 180 रन वाली तो कतई नहीं, यहां 140 रन बनाना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता था, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब टीम ने ऐसी ही पिचों पर अभ्यास कर लिया था तो उनके सामने इस तरह की परेशानी नहीं आने चाहिए थी, सबसे बड़ी बात ये है कि जब हम टॉस जीत गए तो पहले गेंदबाजी का फैसला क्यों लिया.
शोएब मकसूद, पाक के पूर्व क्रिकेटर
– अहमद शहजाद, पूर्व सलामी बल्लेबाज पाकिस्तान
पिच बैटिंग के लिए नहीं थी, 180 रन वाली तो कतई नहीं, यहां 140 रन बनाना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता था, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब टीम ने ऐसी ही पिचों पर अभ्यास कर लिया था तो उनके सामने इस तरह की परेशानी नहीं आने चाहिए थी, सबसे बड़ी बात ये है कि जब हम टॉस जीत गए तो पहले गेंदबाजी का फैसला क्यों लिया.
शोएब मकसूद, पाक के पूर्व क्रिकेटर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मो. आमिर ने कहा कि हमारी ताकत ही बॉलिंग है, हमारा इतिहास है कि हम चेज अच्छा नहीं करते. इसी टूर्नामेंट में कमजोर टीम के साथ हम ऐसा नहीं कर सकते थे, तो आपने ये फेसला क्यों लिया. जब सूर्या से पूछा गया तो उन्होंने खुद ही कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे. असल में ये पूरा सर्किल ही खराब है. आप फखर को 4 नंबर पर लेकर जाते हैं, मगर उसे खिलाते नहीं हैं, बाबर को 4 नंबर पर खिलाते हैं, क्यों?
समय आ गया है, अब हमें शाहीन, बाबर और शादाब से आगे देखना चाहिए. पाकिस्तान की टी-20 टीम को नए खिलाड़ियों की जरूरत है, कमजोर टीमों के खिलाफ जीतने से कुछ नहीं होगा.
– मो. युसुफ, पूर्व क्रिकेटर

मोहसिन नकवी को कुछ पता नहीं है, वह पीसीबी का चेयरमैन है, ऐसे टीम कैसे चलेगी. आप जाहिल बंदे को ज्यादा जिम्मेदारी दे देंगे तो क्या होगा, मिसाल सबके सामने है.
शोएब अख्तर, पूर्व तेज गेंदबाज, पाकिस्तान
——————————-
शाहीन, बाबर और शादाब को बाहर बैठाकर नए लड़कों को खिलाना चाहिए, ये अरसे से खेले जा रहे हैं, सीनियर प्लेयर हैं, मगर ये कुछ नहीं कर पा रहे तो नए प्लेयर्स को खिलाना चाहिए.
शाहिद आफरीदी, पूर्व क्रिकेटर पाकिस्तान
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.