Last Updated:
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत की हार के बाद अपने दामाद समेत तमाम सीनियर को बाहर बिठाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, “अगर मुझे फैसला लेना हो, तो मैं शाहीन को भी बाहर बैठाऊंगा, बाबर को भी और शादाब को भी. मैं नए लड़कों को खिलाऊंगा, युवाओं को मौका दूंगा. नामीबिया के खिलाफ मैच में भी मैं उन्हें सपोर्ट करूंगा, आत्मविश्वास दूंगा और लगातार खिलाऊंगा.”
शाहिद अफरीदी ने बाबर, शाहीन और शादाब को बाहर करने की मांग की
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ताजा हार के बाद आलोचना और तेज हो गई है. अफरीदी का मानना है कि टीम बार-बार उन्हीं सीनियर खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं कर सकती, जिनसे कोई खास नतीजा नहीं मिल रहा. एक पाकिस्तानी न्यूज शो में अफरीदी ने कहा कि वह इन तीनों को बाहर बैठाकर आने वाले मैचों में जूनियर खिलाड़ियों को मौका देंगे.
अफरीदी ने शाहीन के लिए क्या कहा
अफरीदी ने कहा, “अगर मुझे फैसला लेना हो, तो मैं शाहीन को भी बाहर बैठाऊंगा, बाबर को भी और शादाब को भी. मैं नए लड़कों को खिलाऊंगा, युवाओं को मौका दूंगा. नामीबिया के खिलाफ मैच में भी मैं उन्हें सपोर्ट करूंगा, आत्मविश्वास दूंगा और लगातार खिलाऊंगा.”
उन्होंने आगे कहा, “क्योंकि हम इन खिलाड़ियों को बहुत समय से देख रहे हैं — इन्हें बार-बार मौके मिलते हैं. हर बार उम्मीद रहती है कि ये बड़ी टीम के खिलाफ अच्छा करेंगे. ये सीनियर खिलाड़ी हैं. अगर ये आपके लिए प्रदर्शन नहीं कर रहे, तो बेंच पर बैठे जूनियर्स को क्यों न मौका दें? आखिर फर्क ही क्या है?”
भारत के खिलाफ बाबर, शाहीन और शादाब का प्रदर्शन कैसा रहा?
बाबर आजम की खराब फॉर्म, खासकर भारत के खिलाफ, कोलंबो में भी जारी रही. 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के प्रमुख बल्लेबाज बाबर सिर्फ 7 गेंदों में 5 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. भारत के खिलाफ टी20 में उनका रिकॉर्ड लगातार खराब होता जा रहा है.
शाहीन अफरीदी, जिनसे पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी की कमान संभालने की उम्मीद थी, उनका प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ सात गेंदबाज आजमाए, लेकिन शाहीन सबसे महंगे साबित हुए. शाहीन ने सिर्फ दो ओवर में 31 रन लुटा दिए. उन्हें पारी का दूसरा और आखिरी ओवर दिया गया, दोनों में उन्होंने 16-16 रन दिए, जिससे भारत को मजबूत स्कोर बनाने में मदद मिली. शादाब खान का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा. गेंदबाजी में एक ओवर में 17 रन दे दिए और बल्लेबाजी में भी टीम को संभाल नहीं सके. उन्होंने धीमी 14 रन की पारी खेली और आउट हो गए.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.