Last Updated:
Pakistan to recieve 4.25 Crore from T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने के बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम खाली हाथ वतन नहीं लौट रही है. सुपर-8 राउंड में सिर्फ एक जीत नसीब होने के बाद भी आईसीसी की ‘प्राइज मनी पॉलिसी’ सलमान अली आगा की सेना पर करोड़ों की धनवर्षा करने वाली है. टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक, सुपर-8 तक पहुंचने और ग्रुप स्टेज व अगले राउंड की कुल 4 जीत के बदले पाकिस्तान को लगभग 5.04 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 4.25 करोड़ रुपये) की गारंटीड राशि मिलेगी. भले ही मैदान पर टीम का प्रदर्शन ‘क्लूलेस’ रहा, लेकिन वित्तीय मोर्चे पर बोर्ड को बड़ी राहत मिली है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप से जल्दर बाहर होने पर भी मिले करोड़ों.
असली चुनौती सुपर-8 में शुरू हुई, जहां किस्मत और प्रदर्शन दोनों ने साथ छोड़ दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ अहम मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे अंक बंट गए. इसके बाद इंग्लैंड के हाथों 2 विकेट की करीबी हार ने सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद कर दिए. हालांकि अंतिम मैच में श्रीलंका को हराकर टीम ने सम्मान तो बचाया, लेकिन नेट रन रेट (NRR) के फेर में न्यूजीलैंड बाजी मार ले गया और पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप से जल्दर बाहर होने पर भी मिले करोड़ों.
दुनिया के 5 खूंखार गेंदबाज… जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में ली सबसे ज्यादा हैट्रिक, एक भारतीय बॉलर भी शामिल
आईसीसी से होगी करोड़ों की ‘कमाई’
क्रिकेट में कहा जाता है कि हारने वाले को कुछ नहीं मिलता, लेकिन आईसीसी के नियम कुछ और ही कहते हैं. साल 2024 की प्राइज मनी (11.25 मिलियन डॉलर) के ट्रेंड को देखते हुए, 2026 में भी टीमों पर धनवर्षा तय है. चूंकि पाकिस्तान ने सुपर-8 तक का सफर तय किया और अंक तालिका में 5वें से 8वें स्थान के ब्रैकेट में जगह बनाई, इसलिए उसे आईसीसी की ओर से 3.8 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.15 करोड़ रुपये) की गारंटीड राशि मिलेगी. यह रकम केवल उस पड़ाव तक पहुंचने के लिए दी जाती है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
जीत का ‘बोनस’
आईसीसी हर मैच की जीत पर खिलाड़ियों और बोर्ड के उत्साह को बढ़ाने के लिए अलग से इनाम देती है. प्रत्येक ग्रुप मैच और सुपर-8 मैच (सेमीफाइनल/फाइनल को छोड़कर) जीतने पर लगभग 31,154 डॉलर (करीब 26 लाख रुपये) का प्रावधान है. पाकिस्तान ने पूरे टूर्नामेंट में 4 मैच जीते (3 ग्रुप स्टेज में और 1 सुपर-8 में). इस गणित से जीत का बोनस लगभग 1.24 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 1.03 करोड़ रुपये) बैठता है.
कुल कितनी हुई कमाई?
अगर इन दोनों राशियों को जोड़ दिया जाए, तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वर्ल्ड कप से लगभग 5.04 लाख अमेरिकी डॉलर बटोरने में कामयाब रही है. भारतीय रुपयों में यह आंकड़ा 4.18 करोड़ रुपये के पार जाता है. भले ही पीसीबी के खजाने में करोड़ों रुपये जमा होने जा रहे हों, लेकिन सवाल टीम की साख पर है. लगातार आईसीसी टूर्नामेंट्स में शुरुआती दौर से बाहर होना यह दर्शाता है कि अब समय केवल ‘भागीदारी’ का नहीं, बल्कि ‘परिणाम’ देने का है. क्या यह इनामी राशि बोर्ड को भविष्य की योजनाएं बनाने और टीम के ढांचे में बदलाव लाने के लिए प्रेरित करेगी? यह देखना दिलचस्प होगा.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.